top haryana

Haryana Weather: जानें राज्य में कब होगी बारिश और कैसा रहेगा दिनभर मौसम 

Haryana Weather: राज्य में मौसम हर रोज बदलता रहता है, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दिन बारिश के आसार बन रहे है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
कब होगी बारिश और कैसा रहेगा दिनभर मौसम
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: हरियाणा में मौसम का हाल तेजी से बदल रहा है। फरवरी महीने में तेज धूप का अहसास हो रहा है, जैसे अप्रैल में होती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कभी अचानक ठंड बढ़ेगी तो कभी गर्मी का अहसास होगा।

आज और कल हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते रात का तापमान गिर सकता है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में सुबह और देर रात को कोहरा भी छा सकता है।

haryana weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 12 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान, हवाओं के रुख में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी के अंत तक यह तापमान 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच सकता है। शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा गर्मी पाई गई, जहां तापमान 23.5 डिग्री के करीब था। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मौसम के इस बदलाव से हरियाणा के किसानों को भी कुछ असर हो सकता है। वे इस बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने कृषि कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।