top haryana

Haryana Weather: बारिश का येलो अलर्ट किया जारी, एक बार फिर छाया कोहरा, जानें राज्य का मौसम

Haryana Weather: राज्य में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है, कई जिलों में धुंध का असर भी देखने को मिले।

 
Haryana Weather: बारिश का येलो अलर्ट किया जारी, एक बार फिर छाया कोहरा, जानें राज्य का मौसम
Ad

Top Haryana: मौसम में परिवर्तन के साथ ही आने वाले दिनों में फिर से वर्षा होने की उम्मीद है, वैज्ञानिकों के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को वर्षा हो सकती है, इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 दिन से मौसम में बदलाव के चलते हिसार का न्यूनतम तापमान कम हुआ है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री तक पहुंच गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों पर असर 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों पर असर आया है, बर्फबारी से मैदान में ठंडी बढ़ी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को ठंड का अहसास दोबारा हुआ है।

दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी 22.5 डिग्री तक पहुंच गया, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 26 फरवरी तक परिवर्तनशील परंतु शुष्क रहने की संभावना है।

रात के तापमान में गिरावट

इस दौरान 24 फरवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 25 व 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य में बीच-बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

इन जिलों में धुंध

मौसम में आए बदलाव से 20 दिन बाद राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी-दादरी और नारनौल जिले में धुंध नजर आई। न्यूनतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सिरसा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.0 व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे रात व सुबह के समय ठिठुरन भी पहले से काफी बढ़ी है।

मौसम की परिस्थिति

25 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों पर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 27 और 28 फरवरी को देखने को मिल सकता है, NCR में मौसम बदल सकता है जिससे आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, हल्की वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में एक बार फिर हल्का बदलाव देखने को मिलेगा लेकिन फरवरी की समाप्ति सामान्य से गर्म और सूखे मौसम के साथ ही होने की संभावना है।