top haryana

Weather Update: IMD की ताजा अपडेट, इन जिलों में होने वाली है झमाझम बारिश, जानें

Weather Update:फरवरी के पहले सप्ताह में ही मौसम अपनी करवट बदलता हुआ दिख रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण बारिश होने का भी अनुमान लगाए जा रहे है जिसमें प्रदेश के जिले...

 
HARYANA WEATHER: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हो सकती इस प्रदेश में झमाझम बारिश जानने के लिए पढे पूरी खबर..

TOP HARYANA: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार नजर आ रहे है। जिसके कारण प्रदेशवासियों को सर्दी से अभी राहत नही मिलेगी,पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण कुछ एक स्थानो पर बारिश होने की संभावना बन रही है।

IMD चंडीगढ़ के मुताबिक बुधवार को नारनौल शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पाया गया, यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।  हिसार का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के साथ सर्दी पड़ने के आसार

मौसम विभाग कि ताजा जानकारी के अनुसार हरियाणा में 6 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आने से कुछ क्षेत्रो में बारिश होने का अनुमान है। जिसके कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन का तापमान कुछ कम होगा, सर्दी से थोड़ी बहुत राहत मिलने कि उम्मीद नजर आ रही है पर आगे आने वाली 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने से बारिश होने कि संभावना बन रही है।

हवा का रुख बदलने के कारण कई क्षेत्रो में कोहरा छाया रहा। पंजाब के साथ लगते जिलो में सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में घना कोहरा और बादल देखने को मिले व तापमान में गिरावट देखने को मिली।

किसानों को यह बारिश होने से काफी होगा फायदा

पिछले एक सप्ताह से प्रदेश का मौसम साफ था और दिन के समय धूप देखने को मिल रही थी। बुधवार सुबह कोहरा छाने से ठंड में बढोतरी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रो  में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश के मैदानी इलाको में भी ठंड का काफी असर देखने को मिला।

जिसके चलते मैदानी इलाको में ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया, जिसका काफी असर लोगों पर पड़ रहा है। मौसम में यह परिवर्तन किसानों के लिए वरदान साबित हो सकता है। बारिश के कारण किसानो की फसलों को काफी लाभ होगा।