top haryana

agriculture news: गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, अब होगी तगड़ी कमाई, जानें..

agriculture news: गन्ने का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है, जिससे किसानों को काफी फायदा होगा

 
agriculture news: गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, अब होगी तगड़ी कमाई, जानें..

TOP HARYANA: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025- 26 का बजट पेश करने से पहले देश के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। केन्द्र सरकार ने गन्ने से बनने वाले एथेनॉल की कीमत में बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान कर दी है। 

सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ो किसानों को बड़ा फायदा होगा। मोदी सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले से गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक तौर पर बड़ा लाभ मिलेगा। देश में काफी बड़े क्षेत्र में गन्ने की खेती की जाती है।

ऐसे में सरकार के इस फैसले से  किसानों को इसका सीधा लाभ मिल जाएगा। किसानों को अधिक कीमत भी मिल जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने साझा की जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सबसे बड़ा फैसला एथेनॉल ब्लेंडिंग के साथ में जुड़ा हुआ है। पेट्रोल में मिलाए जाने वाले एथेनॉल को इससे पहले सरकारी कंपनियां 56.58 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से खरीद करती थी, लेकिन अब आगे से इसे 57.97 रूपए प्रति लीटर के भाव पर खरीदा जाएगा।

सरकार की ओर से इस की गई बढ़ोतरी से किसानों को काफी फायदा होगा। अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि एथेनॉल की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा लाभ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि देश की केंद्र सरकार ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग की छूट प्रदान की हुई है।

इसके पीछे सरकार का मकसद कच्चे तेल का आयात को कम करना है, ताकि विदेशी मुद्रा को किसी तरह से बचाया जा सके। देश की मोदी सरकार ने इसी पहल से पिछले एक दशक में 1,13,007 करोड़ रूपए की विदेश मुद्रा बचाई गई है। इसी को जारी रखने के लिए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। साल 2013- 14 में जहां सिर्फ 38 करोड़ लीटर ही एथेनॉल मिलाया जाता था।

अब उसे बढ़ाकर 707 करोड़ लीटर कर दिया गया है। तेल कंपनियां इस समय पेट्रोल में 14.60 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला रही है, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 18% कर दिया है। ऐसें में अब आगे से किसानों को गन्ने के सही दाम भी मिल जाएंगे। बजट से पहले सरकार का किसानों के लिए लिया गया यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है। इस प्रकार की खबरों के लिए आप हमें फॅालो कर सकतें है।